प्रदेशव्यापी आह्वान पर कल धरने पर बैठेगी भाजपा, धान खरीदी में गड़बड़ी व कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भाजपा का हल्लाबोल

Ro. No. :- 13220/2

जगदलपुर। धान खरीदी में व्याप्त गंभीर अव्यवस्था व प्रदेश कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापी आहवान पर कल 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने पवित्र गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश के अन्नदाताओं से उनका दाना-दाना धान खरीदने सहित अन्य वायदें किये थे। परंतु सत्तासीन होने के बाद कांग्रेस सभी वायदें से मुकर गयी। धान खरीदी में व्याप्त गंभीर अव्यवस्था से छत्तीसगढ़ के किसान प्रताड़ित हो रहे है हालत यह है कि चरम निराशा में छत्तीसगढ़ का अन्नदाता आत्महत्या जैसे कदम उठाने मजबूर हो रहा है।

भाजपा के प्रदेश व्यापी आहवान पर कल 13 जनवरी को बस्तर जिले की 03 विधानसभा क्षेत्रों में धान खरीदी की गड़बड़ी को लेकर भाजपा विराट धरना प्रदर्शन करेगी। दोपहर 12 बजे से सायं 04 बजे तक धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। श्री मण्डावी ने पार्टी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कहा है। जगदलपुर विधानसभा में आड़ावाल, चित्रकोट विधानसभा में तोकापाल व बस्तर विधानसभा में बकावण्ड में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!