प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ‘विष्णुदेव साय’ का तीन दिवसीय बस्तर प्रवास, जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम में होंगे शामिल

Ro. No. :- 13220/2

जगदलपुर। सीधे किसानों से जुडे़ धान खरीदी में व्याप्त गंभीर अनियमितता के मुद्दे पर भाजपा आक्रामक रणनीति अपना रही है। भाजपा संगठन के बडे़ नेता निरंतर दौरा कर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूँक रहे हैं। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय बस्तर प्रवास पर आ रहे हैं, जो यहाँ 22 जनवरी को होने वाले भाजपा के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में भी शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

भाजपा जिला कार्यालय मे आज प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की संबंध में बैठक हुई। भाजपा जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री साय 20 जनवरी को सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुँचेंगे। भानपुरी, बस्तर सहित जगदलपुर शहर में प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियाँ की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री साय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। 21 जनवरी को दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। 22 जनवरी को धान खरीदी मुद्दे पर भाजपा के जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम में विष्णुदेव साय शामिल होंगे। श्री मंडावी ने कहा कि मजबूत विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाने भाजपा कटिबद्ध है। किसानों के प्रति कांग्रेस की संवेदनहीन सरकार को घेरने का क्रम जारी रहेगा।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!