भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष ‘विष्णुदेव साय’ का अभूतपूर्व स्वागत, भाजयुमो ने निकाली मोटरसायकिल रैली, शहर में जगह-जगह बने स्वागत मंच

Ro. No. :- 13220/2

जगदलपुर। बस्तर प्रवास पर आज पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने विशाल मोटर सायकल रैली निकालकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की। शहर के अनेक स्थानों में श्री साय का जोरदार आतिशबाजी के बीच तिलक लगाकर फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

विष्णुदेव साय 03 दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से भाजपा में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। जिसका असर आज श्री साय के शहर आमगन में देखने को मिला। शहर के द्वार महाराणा प्रताप चौक में जिला भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया,वहीं से भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं की मोटर सायकल रैली अगवानी करते आगे-आगे चली। स्टेट बैंक चौक में भाजपा पार्षद दल ने और चांदनी चौक में नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने श्री साय का जबरदस्त स्वागत किया। देशभक्ति से ओतप्रोत गाने व गगनभेदी नारे स्वागत और रैली में गूंजते रहे।प्रदेशअध्यक्ष श्री साय के साथ बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया भी पहुंचे है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!