जगदलपुर। निगम में काबिज कांग्रेस की नगर सरकार शहर की जनता के विश्वास को धता बताकर उससे खेल रही है। दलपत सागर की जलकुंभी की सफाई के लिये 75 लाख की मशीन खरीदी की जाँच एक ओर अटकी पडी़ है और अब सागर में विहार के लिये खरीदी गयी लाखों की मोटरबोट एक माह के भीतर ही खराब हो रही है। जिसमें भी अनियमितता बरतने की आंच आ रही है। उक्त बातें मोतीलाल नेहरु वार्ड क्रं.15 के वरिष्ठ भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने कही है।

श्री अवस्थी ने कहा कि दलपत सागर प्रत्येक शहरवासी के ह्रदय से जुडा़ विषय है। विशाल सरोवर स्वच्छ व साफ हो,यह हर जगदलपुरवासी का सपना है। मगर निगम में आसीन कांग्रेस की नगर सरकार शायद इससे इत्तफाक नहीं रखती। 75 लाख की वीड हार्वेस्टिंग मशीन की जाँच एक सप्ताह में पूर्ण होनी थी,जो डेढ़ महीने बाद भी अटका कर रखी गयी है।इधर महज बीस दिन में सागर की सैर के लिये खरीदी गयी नई मोटरबोट बिगड़ रही है। स्पष्ट है कि गुणवत्ता परखने के नियमों का पालन सहीं ढंग से नहीं हो रहा है।

पार्षद श्री अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में दलपत सागर को संवारने के अथक प्रयास हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर बस्तर आये मुख्यमंत्री भी विशाल सरोवर को निहारने पहुँचे थे। इसके बाद भी कांग्रेस की नगर सरकार महती कार्यो को गंभीरता से नहीं ले रही है और गुणवत्ताविहीन कार्यो को बढा़वा दिया जा रहा है। अनियमितता के उदाहरण सफाई मशीन व खराब मोटरबोट के रुप में सामने है। जनता के विश्वास की कसौटी पर विफल होने की कहानी निगम में सत्तासीन कांग्रेस नगर सरकार स्वयं लिख रही है। श्री अवस्थी ने माँग की है कि अविलंब इन मामलों की जाँच हो, गलतियों पर कडी़ कार्यवाही हो।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

Spread the love

By दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..

You missed

error: Content is protected !!