अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस कर्मचारियों को मिला तोहफ़ा, आईजी बस्तर ने 24 महिला कर्मचारियों की समस्या का समाधान करते हुए सुविधा अनुरूप किया स्थानांतरण आदेश जारी

Ro. No. :- 13171/10

जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा महिला अधिकारी व कर्मचारियों की समस्या के निराकरण हेतु महिला कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र पर रेंज स्थापना बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महिला कर्मचारियों द्वारा स्थानांतरण के लिए प्रस्तुत आवेदन पत्रों का परीक्षण करते हुए उनके पारिवारिक समस्या, बच्चों की देखरेख, पति-पत्नी प्रकरण एवं स्वास्थ्यगत् समस्याओं के आधार पर कुल 24 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बस्तर संभाग अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पुरुष साथियों के बराबर नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था, अपराधों की विवेचना, यातायात व्यवस्था का संचालन, पुलिस बैंड एवं अन्य पुलिसिंग से संबंधित सभी कार्यों में बेहतरीन भागीदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री सुंदरराज पी. ने बताया कि आने वाले समय मे भी बस्तर संभाग अंतर्गत पुलिस विभाग में महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य हेतु अवसर प्रदाय करने के साथ-साथ उन्हें विभाग अंतर्गत कार्य के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित की जायेगी।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!