छत्तीसगढ़जगदलपुरशिक्षासोशल

स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर पढ़ाया वार्डवासियों को स्वच्छता का पाठ

जगदलपुर। शहर में स्वच्छ वार्ड की परिकल्पना के साथ चल रहे स्वच्छता अभियान में आज स्कूल के नन्हे बच्चों ने वार्ड वासियों को जागरूक किया। इस दौरान माँ दंतेश्वरी वार्ड के पार्षद राजपाल कसेर के नेतृत्व में सक्सेस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने वार्ड में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के पूर्व नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने नन्हे बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। साथ ही घर व शहर को स्वच्छ रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए, सहयोग करने की बात कही। इस जागरूकता रैली में बच्चों के साथ-साथ मुख्य रूप से वार्ड पार्षद राजपाल कसेर, वार्ड मेट श्री पाणिग्रही, स्वच्छता एम्बेसडर प्रकाश झा, स्कूल के प्राचार्य श्री दत्ता, ऋतुराज सिंग, उषा, दिलीप एवं वार्ड के अन्य लोग शामिल हुए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!