छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीतिराष्ट्रीय

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक राजमन बेंजाम को मिली उत्तर प्रदेश चुनावों के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम को उत्तर प्रदेश चुनावों में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए अखिल भारतीयों कांग्रेस कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। समस्त पर्यवेक्षकों की आवश्यक बैठक 9 दिसंबर 2021 को 15 GRG नई दिल्ली में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया है। बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जी संबोधित करेंगी।

विदित हो कि विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को इससे पहले भी पार्टी द्वारा आसाम में चुनावों में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है तथा छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजीव शर्मा, ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन अनवर खान , जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल झज्ज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जिशान कुरैशी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!