छत्तीसगढ़बीजापुरराजनीति

यूपी में प्रियंका गांधी के संकल्प का छत्तीसगढ़ में यहां दिखा असर

बीजापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के 40% प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने के संकल्प का असर अब छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव में दिख रहा है। यहां भोपालपटनम नगर पंचायतों के 15 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं जिसमे कांग्रेस पार्टी ने 8 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 15/8 यानी 53% प्रतिशत महिला उम्मदिवारो पर कांग्रेस ने दांव खेला है।

स्थानीय निकाय चुनावों में 8 महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की वजह बताते जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। राजनैतिक मोर्चे पर भी महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी उत्तरप्रदेश चुनावो में 40% महिलाओं को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी की मंशा स्पष्ठ कर दी है।

भोपालपटनम नगर पंचायत के कुल 15 सीटों पर कांग्रेस ने 8 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है लेकिन असल वजह है भोपालपटनम नगर पंचायत में पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स की अधिकता। कांग्रेस महिला वोटर्स को साधने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को तवज्जो दे रही है।भोपालपटनम नगर पंचायत में कुल 2404 मतदाता हैं जिसमें 1259 महिला तो 1145 पुरुष वोटर्स हैं। 20 दिसंबर को मतदान होगा जिसका परिणाम 23 दिसंबर को आयेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!