छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागराजनीति

विधायक किरण देव की मांग पर धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा : बस्तर दशहरा, चित्रकूट महोत्सव, रामाराम मेला, गोचा पर्व, मेला मंडई और देवगुड़ी के लिये शासन ने बढ़ाया अनुदान

बस्तर संभाग की संस्कृति एवं परंपराओं के लिए हमारी सरकार ने खोला पिटारा, अनुदान राशि देने में की लाखों रुपए की बढ़ोतरी, बस्तर की संस्कृति एवं परंपरा की अपनी अलग पहचान – किरण देव

जगदलपुर। विधायक किरण देव ने बजट सत्र के दौरान सदन में प्रश्न कल के दौरान सवाल पूछते कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश अपने संस्कृति, धरोहर, परंपरा एवं मेला मंडई के उत्सव मनाए जाने के लिए पूरे देश में जाना जाता है। साथ ही हमारे बस्तर संभाग में विश्व विख्यात दशहरा, चित्रकूट महोत्सव, रामाराम मेला, गोंचा पर्व एवं मेला, मंडई, जात्रा एवं अपने परंपरा को समेटे हुए वर्ष भर बस्तर संभाग में कार्यक्रम होते रहते हैं, जो कि अपने आप में बस्तर की संस्कृति एवं कला को दर्शाता है। यह अपने आप में एक अनोखी परंपरा को वर्तमान में भी हमारे बस्तर के आदिवासी जनमानस इन सभी परंपराओं को मनाते आ रहे हैं। श्री देव ने कहा हमारा बस्तर दशहरा विश्व विख्यात है। देशभर से लोग बस्तर दशहरा देखने आते हैं। 75 दिनों तक चलने वाला हमारा बस्तर दशहरा अपने आप में हमारी संस्कृति को संजोये रखते हुए हम सभी बस्तरवासी वर्तमान में भी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाते हैं। साथ ही सुकमा में होने वाले रामाराम मेला, चित्रकूट महोत्सव, गोंचा पर्व एवं गांव भर में होने वाले मेला, मंडई एवं देवगुडी में होने वाले पूजा पाठ के लिए हमारे बस्तर की पहचान है। इन सभी परंपराओं को संजोकर रखना हमारा दायित्व है।

विधायक किरण देव ने प्रश्न काल में छत्तीसगढ़ के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से जानना चाहा कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा इन सभी त्यौहारों के लिए शासन के द्वारा कितनी अनुदान राशि वर्तमान में दी जा रही है। वहीं अनुदान राशि को बढ़ाने की बात सदन में रखी। जिस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि बस्तर दशहरा के लिए पूर्व में पर्यटन एवं धर्मस्थ विभाग से 35 लाख दिया जा रहा था। जिसे बढ़ाकर अब विश्व प्रसिद्ध दशहरा के लिए 50 लाख रुपए हर वर्ष अनुदान राशि दी जाएगी। रामाराम मेले के लिए पूर्व में 10 लाख रुपए दिया जाता था जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपए, चित्रकूट महोत्सव के लिए पूर्व में 10 लाख रुपए दिये जा रहा थे उसे बढ़ाकर 15 लाख रुपए एवं गोंचा महापर्व के लिए पूर्व में 3 लाख रूपये दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर अब 05 लाख रुपए देने की घोषणा की।

जिस पर जगदलपुर के विधायक किरण देव ने बस्तर संभाग के विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, रामाराम मेला, चित्रकूट महोत्सव एवं मेला, मंडई, देव गुड़ियों एवं अन्य पर्वों के लिए राशि बढ़ाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बस्तर संभाग की संस्कृति, परंपरा एवं त्यौहार के लिए राशि बढ़ाये जाने की मांग पर स्वीकृति देने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!