छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने SLRM सेंटर की गतिविधियों का किया निरीक्षण

पूर्व निरीक्षण के निर्देश पर किए क्रियान्वयन का भी लिया जायजा

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. शुक्रवार को शहर के लालबाग, अवंतिका कालोनी स्थित एसएलआरएम सेंटर की गतिविधियों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा पूर्व निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश पर सेंटर में किए क्रियान्वयन का जायजा लिया। सेंटर की व्यवस्थाओं में हुए सुधार को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्व सहायता समूह द्वारा घरों से कचरा एकत्र करने के दौरान रहवासियों से गीला और सूखा कचरा को अलग-अलग देने पर जोर देने कहा।

कलेक्टर ने एसएलआरएम सेंटरों से सूखा कचरा, सिंगल उपयोग प्लास्टिक, थर्माकोल, शू-मटेरियल, टायर आदि को गाड़ियों के माध्यम से उठाव करवाकर एमआरएफ सेंटर (समृद्धि) भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेंटरों से रूटीन में वाहनों से सामग्रियों का उठाव करवाने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

Dinesh KG (Editor in Chief)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!