छत्तीसगढ़
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल, पुलिस ने किया कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा

बीजापुर। जिले के पामेड़ क्षेत्र में नक्सलियों के इकठ्ठा होने की सूचना पर कोबरा फोर्स ने थाना पामेड़ से सुबह 5 बजे नक्सलियों पर हमला बोला। जिसमें काफी नक्सलियों के मारे जाने वह घायल होने की जानकारी मिली है। मुठभेड़ के दौरान फोर्स के एक उप निरीक्षक एवं एक जवान को हाथ व जांघ मे गोली लगने से घायल होने की जानकारी मिली है। बेहतर ईलाज के लिए हेलीकॉप्टर से जगदलपुर भेजा जा रहा है। फोर्स को हावी होता देख नक्सलियों के भाग जाने के बाद मुठभेड़ बंद हो गयी। पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज ‘रतन लाल डांगी’ ने घटना की जानकारी दी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





