छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुरसोशल

रक्तदाताओं का हुआ सम्मान, महारानी अस्पताल में आयोजित शिविर में 89 ने किया रक्तदान

जगदलपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष एवं कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित महारानी अस्पताल में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बस्तर, महारानी अस्पताल एवं आईपीएस वाइफ्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। विधायक जगदलपुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में महापौर संजय पांडे, अभिषेक तिवारी ने रक्तदान किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ब्लड बैंक उपसमिति के इस शिविर का नेतृत्व उपसमिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम, सचिव संजय बसाक, उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर चेरियन, जिला कोषाध्यक्ष ऋषि भटनागर ने किया। ‘सुरक्षित रक्त, बचाए जीवन’ के संकल्प के साथ शुरू हुए इस शिविर में शाम तक रक्तवीरों का तांता लगा रहा।

​रेडक्रॉस सोसाइटी और महारानी अस्पताल प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अंदरूनी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों, विशेषकर थैलेसीमिया, सिकलसेल और गंभीर एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

​शिविर का औपचारिक शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। शुरुआत के पहले घंटे में ही करीब 40 से अधिक पुलिस जवाबों ने पंजीयन कराकर रक्तदान किया। दोपहर होते-होते शिविर में करीब 89 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 43 रक्तदाताओं का विभिन्न कारणों से रक्त नहीं लिया जा सका। इसके साथ ही सक्रिय रक्तदाताओ का सम्मान भी किया गया। महिलाओं ने भी रक्तदान किया, जिसमें श्वेता अलेक्जेंडर एम चेरियन, सविता देवांगन, निशा नायक ने भी रक्तदान किया।

शिविर में आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, रेडक्रास दिव्यांग विकास उपसमिति के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, मेडिकल स्टोर उपसमिति के अध्यक्ष रोहित सिंह बैस, सक्रिय रक्तदाता और रेडक्रॉस की वरिष्ठ सदस्य धारिणी तिवारी, अनिल देवांगन, रामशंकर , डॉ. राजीव निगम, कुणाल चालीसगांवकर, सुधा मिश्रा, कुकड़े, शुभम गुप्ता, संतोष भदौरिया, विधु शेखर झा, अंजू झा सहित अन्य मौजूद थे।

​महारानी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वीरेंद्र पांडे, काउंसलर रोमा सिन्हा, रीटो अब्राहम, तम्बी और डॉक्टरों की विशेष टीम सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रक्तदान से पहले प्रत्येक दाता का वजन, हीमोग्लोबिन स्तर और ब्लड प्रेशर की बारीकी से जांच की गई। पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही डॉक्टरों ने उन्हें रक्तदान की अनुमति दी। रक्तदान के पश्चात सभी नागरिकों को ओआरएस घोल, फल और अल्पाहार दिया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी रक्तदाताओं को ‘असाधारण सेवा’ के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!