छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर बस्तर जिले में नई नियुक्तियां : विधायक लता उसेंडी को जिला चुनाव अधिकारी और श्रीधर ओझा एवं राजेन्द्र बाजपेयी को मिली सह-अधिकारी की जिम्मेदारी

आगामी संगठन चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारियां

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जिला संगठन चुनाव के लिए जिला अधिकारी व सह-अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिसमें बस्तर जिले से कोंडागांव विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी को संगठन का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीधर ओझा एवं संगठन की बारीकियों को समझने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी को सह-अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी द्वा्रा सौंपी गयी है। यहां महत्वपूर्ण है कि दोनों सह-अधिकारी पूर्व में नगर अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाहन कर चुके हैं। जिसके चलते इन्हें संगठन की रीति-नीतियों की सभी जानकारियां हैं। आगामी दिनों में होने वाले संगठन चुनाव में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

देखें पूरी सूची..

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!