छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

झारखंड चुनावी दौरे पर मंत्री केदार कश्यप ने झोंकी पूरी ऊर्जा, “झारखंड में इस बार भाजपा की सरकार” का दिया नारा

झारखंड के सिमडेगा विधानसभा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप इन दिनों झारखंड के दौरे पर हैं। जहां वे वन-टू-वन चुनावी दौरे और नामांकन रैलियों में शिरकत कर झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहे है। इसी तारतम्य में झारखंड के सिमडेगा विधानसभा से श्रद्धानंद बेसरा और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुजान मुंडा के नामांकन रैली में वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। इस दौरान नामांकन रैली में कोलीबीरा विधानसभा के क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जहां कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साह देखकर यह प्रतीत हो रहा है जैसे यह विजय रैली है।

इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बना कर प्रदेश को दुगुनी तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर करना है। सिमडेगा और कोलेबिरा विधानसभा में जनता के अपार समर्थन से निश्चित है कि झारखंड में कमल खिलने वाला है और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड भी देश के विकास के पथ पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!