छत्तीसगढ़

निर्वाचन निर्देशों का उलंघ्घन करने पर तहसीलदार निलंबित

सीजीटाइम्स। 28 नवम्बर 2018

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर धमतरी के तहसीलदार राकेश ध्रुव को मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिलाए जाने के मामले में निर्वाचन निर्देशों का उलंघ्घन किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में ध्रुव का मुख्यालय कलेक्टोरेट कार्यालय रायपुर में नियत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 27 नवम्बर 2018 को धमतरी जिले के कलेक्टोरेट के आगे लाॅइव्हलीहुड काॅलेज में स्थापित मतगणना स्थल के स्ट्रांग रूम परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश कराये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी धमतरी से प्रतिवेदन लिया गया। प्राप्त प्रतिवेदन आधार पर तहसीलदार के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!