छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अतिरिक्त वार्ड और अतिथि गृह का काम जल्द शुरू करने के दिये निर्देश

सीजीटाइम्स। 28 नवम्बर 2018

नारायणपुर। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज बुधवार अपने ओरछा भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर वहां की जरूरी सुविधाओं और चिकित्सीय व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से दुख-तकलीफ के बारे में पूछा। वहीं चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर वर्मा ने पुरूष एवं महिला वार्ड समेत विभिन्न वार्डों और रसोई घर जायजा लिया। उन्होंने रसोई घर में विशेष रूप से साफ-सफाई रखने कहा।

कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र में दाखिल नौनिहालों की खुराक के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उनके वजन चार्ट का अवलोकन किया। उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि यहां पर दाखिल बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है, जिससे उनके वजन में वृद्धि हो रही है। कलेक्टर ने बच्चों को अच्छी खुराक के पौष्टिक आहार देने और वजन चार्ट को सही-सही भरने कहा। इस दौरान उन्होंने पूर्व में स्वीकृत अतिथि गृह और 2 अतिक्त वार्ड निर्माण की जानकारी ली और जल्दी काम शुरू करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ल, सीईओ जिला पंचायत अशोक चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एआर गोटा, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एफ टोप्पो, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग अशोक गुप्ता, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एससी साहू, जिला समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन आरपी मिरे, सहायक अभियंता क्रेडा रविन्द्र भारद्वाज के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!