प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा बनी युवाओं की पहली पसंद, सैकड़ों ने किया भाजपा प्रवेश

Ro. No. :- 13171/10

प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने किया स्वागत, कहा- संगठन को मजबूत करने का लें संकल्प

जगदलपुर। भाजपा की रीति-नीति और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व से प्रभावित होकर नानगुर मंडल और जगदलपुर मंडल के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा नेता अविनाश सिंह गौतम के नेतृत्व में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सामूहिक प्रवेश भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की उपस्थिति में युवाओं का भाजपा में प्रवेश कराया गया। उन्होंने सभी नवप्रवेशी युवाओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा, “पटका पहनना सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि यह संकल्प है संगठन को मजबूत करने का। अगर आप ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगे तो निश्चित ही आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।” उन्होंने सभी युवाओं से अपने-अपने मंडल अध्यक्ष से संपर्क कर नियमानुसार प्राथमिक सदस्यता लेने और सूचीबद्ध रूप से नाम दर्ज कराने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण  तिवारी ने भी नवप्रवेशी युवाओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, मनोहर दत्त तिवारी, आर्यन सिंह आर्य, प्रकाश रावल, गोविंद ईनाणी, अविनाश सिंह, संजय चंद्राकर, मनोज जंगम, अमित कपूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!