छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के कार्यालय में गूंजे ‘संकट मोचन’ के जयकारे, सुंदरकांड पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शुक्रवार शाम को अपने नयापारा स्थित कार्यालय में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शुक्रवार शाम से ही हनुमानजी की स्तुति में गूंजते भजन और मंत्रों ने माहौल को पवित्र बना दिया। पंडितों के सस्वर पाठ के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं ने माई दंतेश्वरी, प्रभु श्री राम एवं संकट मोचन हनुमान के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर मातृशक्ति, स्थानीय नागरिक और गणमान्य जनों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुंदरकांड का पाठ किया और प्रभु श्रीराम एवं बजरंग बली से सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, “सुंदरकांड पाठ आत्मिक शांति और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूत करता है।”

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक महत्व को उजागर किया, बल्कि सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!