छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का भाजपा ने किया पुण्य स्मरण

भाजपा नगर मण्डल ने मनायी बाबा साहेब की जन्म जयंती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व सांसद महेश कश्यप ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

भारत रत्न बाबा साहेब के देश के प्रति अमर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा स्रोत – सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने उनका पुण्य स्मरण किया व श्रद्धा सुमन अर्पित किये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज सुबह कार्यकर्ताओं के साथ शहर के अंबेडकर वार्ड में तिरंगा चौक एवं चंद्रशेखर वार्ड में लाल बाग मैदान में स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब के अमर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे महान समाज सुधारक, विधिवेता और संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता थे। देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, रजनीश पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता,नगर मण्डल प्रकाश झा, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, सुधा मिश्रा,अविनाश श्रीवास्तव, सफीरा साहू,निर्मल पाणिग्रही,संग्राम सिंह राणा, राणा घोष, लक्ष्मण झा, आशा साहू, त्रिवेणी रंधारी, गिरजा गुप्ता, बसंती समरथ, संतोष ग़ौर, श्याम सुंदर बघेल,खगेंद्र ठाकुर, पूनम सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, पितामह नायक,राजपाल कसेर, रंजीत पाण्डेय, बी जयराम, शशिनाथ पाठक, केतन महानंदी,शैलेष श्रीवास्तव, आलेख राज तिवारी, लक्ष्मी कश्यप, किरण दीवान, अमित मेहरा, राजेश साव, रीना राय, सुजाता डहरिया इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!