ग्राम खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2600 घन मीटर रेत जब्त

राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कवर्धा। जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम खरहट्टा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2600 घन मीटर रेत जब्त की।
खनिज विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत पाए जाने पर उसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। विभाग द्वारा मामले में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





