छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन, रायपुर के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई, जिसमें आपसी संवाद और विचार-विमर्श का आदान-प्रदान हुआ।

इस अवसर पर श्री मद्दी गिरधर राव और श्री अनमोल मद्दी भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल श्री डेका ने श्री मद्दी को उनके नवीन दायित्व के निर्वहन में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!