क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

सूने घर में लाखों की चोरी की वारदात सुलझी, चार आरोपी गिरफ्तार, गहने और बाइक समेत 3.79 लाख का सामान बरामद

जगदलपुर | नगरनार थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई लाखों की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल और बाइक समेत कुल 3.79 लाख रूपये का सामान बरामद किया है।

मामला कुछ यूं है..

दिनांक 29.05.2025 को प्रार्थी उमेश पाढी (उम्र 45 वर्ष, निवासी गुमडेल, थाना नगरनार) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे काम से बाहर थे, और रात करीब 12 बजे जब घर लौटे, तो देखा कि एक युवक घर के पास मोटरसाइकिल के साथ मोबाइल पर बात कर रहा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और घर से नकदी व गहने गायब थे। संदेहास्पद युवक को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 133/2025, धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की तत्परता, आरोपी धराए

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान जब्त मोटरसायकल (बजाज पल्सर CG17-LB-6209) के मालिक से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह गाड़ी गणपति सेठी, सरमन सेठी व सोनू बघेल ने मांगकर ले गई थी। पुलिस ने इन तीनों से गहन पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने एक अन्य साथी आदर्श नाग उर्फ आनंद के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ये सामान जब्त किया 

  • सोने का रानी हार – 21.04 ग्राम
  • सोने की अंगूठी – 3.08 ग्राम
  • चांदी की चैन – 46.73 ग्राम (तीन नग)
  • चांदी की पायल – 182.70 ग्राम
  • चांदी का ब्रेसलेट – 24 ग्राम
  • सोनाटा कंपनी की घड़ी – ₹5,000
  • वीवो मोबाइल – ₹5,000
  • बजाज पल्सर बाइक – ₹1,50,000

कुल बरामद सामग्री की कीमत लगभग 3,79,000 रूपये आँकी गई है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

  • निरीक्षक संतोष सिंह
  • उनि सतीश यदुराज
  • सउनि दिनेश सिंह ठाकुर
  • मप्रआर पीलेश्वरी साहू
  • प्रआर खेदूराम ठाकुर
  • अहिलेश नाग

इन सभी अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के इस मामले को सुलझाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!