
जगदलपुर। उत्कल समाज भवन में आज समाज के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें समाज के संगठनात्मक ढांचे को नए स्वरूप में ढालते हुए महिला विंग, युवा विंग एवं मुख्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने समाज के भविष्य की दिशा तय कर दी।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए उत्कल महिला विंग की अध्यक्ष पद की कमान श्रीमती शुभ्रा दास को सौंपी गई, वहीं सचिव के रूप में सुश्री निरूपमा दास को मनोनीत किया गया। युवा ऊर्जा के प्रतिनिधित्व के लिए उत्कल युवा विंग के अध्यक्ष श्री पवन मिश्रा और सचिव श्री आशीष दास बनाए गए।
मुख्य कार्यकारिणी में शामिल हुए प्रमुख सदस्य :
श्री दीनबंधु रथ, श्री असीम दास, श्री रितेश पटृजोशी, श्री प्रदीप महापात्र, श्री अशोक दास, श्री मनीष मिश्रा, श्रीमती सरला रथ, सुश्री सविता आचार्य, श्री राकेश रथ, श्री अतुल दास, श्री सीमांचल दास (मारकेल), और श्री रितेश पाढ़ी को समाज की सेवा के लिए नई जिम्मेदारियों से नवाजा गया।
मीडिया प्रभारी की भूमिका श्री रवीन्द्र दास पटृजोशी को सौंपी गई, जो समाज की गतिविधियों को जनमानस तक पहुंचाएंगे।
बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ, जिसमें समाज की पूर्ववर्ती सभी समितियाँ – भैरम बाबा जात्रा समिति, रामनवमी उत्सव समिति समेत अन्य समितियाँ भंग करने का निर्णय लिया गया। अब समाज के सभी सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन मुख्य कार्यकारिणी समिति के निर्देशन में संपन्न होंगे।
बैठक की अध्यक्षता उत्कल समाज के अध्यक्ष श्री राजेश दास ने की, साथ में सचिव सुमित महापात्र, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद, सांस्कृतिक सचिव मनीष श्रीवास्तव, और कार्यालयीन सचिव अच्युत सामंत सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
समाज के समस्त सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि समाज की गरिमा और एकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में यह नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





