छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर की सांस्कृतिक अस्मिता को मिलेगा नया जीवन : संवरेगा ऐतिहासिक दलपत सागर, मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 9.88 करोड़ की स्वीकृति, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने जताया आभार

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से दलपत सागर का होगा कायाकल्प

संवरेगा दलपत सागर, संवरेगा बस्तर का गौरव

बस्तर की धरोहर के पुनरुद्धार की शुरुआत, विधायक किरण देव ने जताया आभार

जगदलपुर। बस्तर की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर अब पूरी योजना और सौंदर्य के साथ नया रूप लेने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नगरोत्थान योजना के अंतर्गत दलपत सागर के सौंदर्यीकरण हेतु 09 करोड़ 88 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

इस ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायककिरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

❝बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही कि दलपत सागर को संवारने व संरक्षित करने के लिए योजनाबद्ध कार्य हो। यह कार्य अब मूर्त रूप लेगा, जिससे बस्तर की भावनाएं जुड़ी हैं।❞

किरण देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

दलपत सागर के सौंदर्यीकरण हेतु 9.88 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत प्रदान की गई है। यह कार्य बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी मांग और भावनाओं के अनुरूप किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के माध्यम से दलपत सागर को प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और शहर की छवि को नया आयाम प्राप्त होगा। यह योजनाबद्ध विकास आने वाले वर्षों तक दलपत सागर को सुरक्षित, सुंदर और प्रेरणादायक स्वरूप प्रदान करेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने कहा कि दलपत सागर सिर्फ एक जलाशय नहीं, बस्तर की आत्मा है। वर्षों से इसकी उपेक्षा होती रही, लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और बस्तरप्रेम से इस ऐतिहासिक धरोहर को नया जीवन मिलेगा। योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर इसे आने वाले वर्षों के लिए सुरक्षित, सुंदर और प्रेरणादायक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!