छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

फसल विविधीकरण, किसानों की आय वृद्धि और स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री साय एवं कैबिनेट के किसान हितैषी फैसले से बस्तर के किसानों को मिलेगा नया संबल – दिनेश कश्यप

फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार का ऐतिहासिक निर्णय – दिनेश कश्यप

मिलेट्स को बढ़ावा देने से किसानों की आय, स्वास्थ्य और पर्यावरण तीनों को मिलेगा लाभ – श्रीनिवास मिश्रा

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् बैठक में खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप को मंजूरी दिए जाने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसानों के भविष्य को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

दिनेश कश्यप
अध्यक्ष
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जगदलपुर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास जैसी वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने हेतु प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता प्रदान करने का निर्णय किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे किसानों को खेती में नए विकल्प मिलेंगे तथा उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं बल्कि जल संरक्षण और कृषि क्षेत्र की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। एकीकृत किसान पोर्टल, एग्रीस्टेक पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में फसल विविधीकरण को नई गति मिलेगी और किसान आधुनिक एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित होंगे।

श्रीनिवास मिश्रा
उपाध्यक्ष
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जगदलपुर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय ले रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों, स्वास्थ्य और पर्यावरण तीनों दृष्टि से अत्यंत सराहनीय है। धान के स्थान पर दलहन, तिलहन एवं मिलेट्स जैसी फसलों को बढ़ावा मिलने से रासायनिक खाद की खपत में कमी आएगी तथा खाद की कमी जैसी समस्याओं से भी किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज देशभर में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कोदो, कुटकी, रागी जैसे मिलेट्स के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहे हैं, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं और लोगों के दवाईयों पर होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

दोनों पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!