छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हो गए हैं।
श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक लंबा कार्यकाल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। 140 करोड़ भारतवासियों का मान-सम्मान बढ़ा है और सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद किया है। देश के पूरे 140 करोड़ भारतीयों के उत्थान के लिए वे काम कर रहे हैं। श्री मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!