
जगदलपुर। एक सच्चा नेता समाज, संस्था और राष्ट्र को दिशा देने वाला दीपक होता है – इस प्रेरक संदेश के साथ संस्कार द स्मार्ट स्कूल में आज ‘लीडरशिप’ पर आधारित एक प्रभावशाली सेमिनार आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन और समाजसेवी विवेक जैन उपस्थित रहे।
नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी है – संजय पांडे
सेमिनार को संबोधित करते हुए महापौर पांडे ने छात्रों को बताया कि लीडरशिप केवल आदेश देना नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है।
उन्होंने कहा कि एक अच्छा लीडर वह है जो सबको साथ लेकर चलता है, टीम वर्क में विश्वास रखता है और हर परिस्थिति में सत्य का पक्ष लेता है।
संघर्षों से सीखा नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम की मिसाल बने पाण्डे
महापौर ने अपने छात्र जीवन की संघर्षों और उपलब्धियों से जुड़ी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।
उन्होंने दो बार छात्र संघ अध्यक्ष बनने से लेकर तीन बीघा क्षेत्र आंदोलन और लाल चौक पर तिरंगा फहराने जैसे राष्ट्रवादी अभियानों में भागीदारी के अनुभव सुनाए, जहाँ वे जेल भी गए।
“देश सर्वोपरि” की भावना से जीने का पाठ – महापौर
महापौर पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वह उनकी कार्यशैली और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा लेकर समाज और संस्था के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
स्कूल प्रशासन का अभिनव प्रयास – बच्चों में नेतृत्व कौशल का बीजारोपण

कार्यक्रम के दौरान एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नवीन भावसार ने बताया कि 1300 से अधिक बच्चे यहां अध्ययनरत हैं, जिन्हें भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा के साथ नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्थापिका श्रीमती सुमन भावसार, प्राचार्य श्रीमती एनी पॉल, व्यवस्थापक एलेक्स मैथ्यू, और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समापन में सभी अतिथियों का हुआ सम्मान
सेमिनार के अंत में स्कूल परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। छात्रों को लीडर बनने और समाज व राष्ट्र के प्रति सजग भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




