छत्तीसगढ़राजनीति

मातृशक्तियों ने भी संभाली चुनावी प्रचार की कमान, भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने उठायी शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी, गरीब बस्ती व सीमावर्ती वार्डों में प्रचार का फोकस

सीजीटाइम्स। 06 अप्रैल 2019

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलां से जुड़ी मातृशक्तियां भी चुनावी प्रचार – प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भाजपा की महिला मोर्चा की टीम ने जगदलपुर शहरी क्षेत्र में वार्डव प्रचार का दायित्व उठाया है। इसके लिए रणनीति बनाकर विशेष रूप से शहर सीमा से लगे किनारे के वार्डों व गरीब बस्तियों में भाजपा की महिला मोर्चा को चुनावी प्रचार के लिए फोकस करने कहा गया है।

महिला मोर्चा की टीम रोजाना अलग – अलग वार्डों में योजनानुरूप दस्तक दे रही है। शहरी क्षेत्र की महिलाओं के साथ सहजता से सम्पर्क साध भाजपा के प्रचार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। आज महिला मोर्चा के दल ने विजय वार्ड, गुरूघासी दास वार्ड, महेन्द्र कर्मा वार्ड, संतोषी वार्ड, महारानी वार्ड व बलीराम कश्यप वार्ड में घर – घर पहुंच कर जनसम्पर्क किया व पॉमप्लेट, पर्चे आदि का वितरण कर वार्डों में रहने वाली महिलाओं के बीच भाजपा का प्रचार किया। गरीब बस्तियों में प्रचार के दौरान कांग्रेस राज्य सरकार के झूठे वायदे और राशन दुकानों में मुफ्त नमक व चने का वितरण बंद किये जाने को बतौर हथियार महिला मोर्चा की टीम प्रचारित कर रही है।

वहीं भाजपा की ओर से महिला मोर्चा की टीम को खास तौर पर शहरी क्षेत्र की महिलाओं से सम्पर्क कर चर्चा करते हुए भाजपा का प्रचार – प्रसार आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा के प्रचार के लिए दबिश दे रही भाजपा महिला मोर्चा की टीम मे दीप्ती पाण्डे, रोशन सिसोदिया, किरण सेन, चम्पा नाग, गोदावरी साहु, सुधा मिश्रा, रमना देवी, सेजमनी बघेल, भारती श्रीवास्तव, दयामनी बघेल, अनिता श्रीवास्तव, राजकुमारी यादव आदि शामिल हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!