
रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा और संतोष बाफना का भावनाओं भरा मिलन
जगदलपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व विधायक संतोष बाफना के वृन्दावन कॉलोनी स्थित निवास पहुॅचकर जगदलपुर नगर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता नाग के नेतृत्व में बहनों ने रक्षाबंधन का त्यौहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया।

बड़ी संख्या में बाफना निवास पहुॅची महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व विधायक संतोष बाफना को तिलक लगाकर राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर बाफना ने बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने राखी बांधकर मुझपर जो स्नेह और विश्वास व्यक्त किया, वह मुझे जनता एवं क्षेत्र की सेवा के लिए मजबूती के साथ दृढ़संकल्पित करता है और यह रक्षाबंधन पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि परस्पर सुरक्षा, विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

इस दौरान जगदलपुर नगर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता नाग, त्रिवेणी रंधारी, मीना विश्वकर्मा, आशा साहू, डाकेश्वरी पाण्डे, रमा प्रजापति, कमला, गायत्री कश्यप, धनमति प्रजापति, गंगोत्री ठाकुर, राजेन्द्री महाराणा, रेखा नाग, श्वेता गुप्ता, किरण दीवान, हीरामनी बघेल, सुकलदेई सिंह, वीभा सिंह, अल्का सेंगर, जामबती, गोमती सेठिया, भगवती सेठिया, नारायणी गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें




