छत्तीसगढ़जगदलपुर

PM आवास योजना के जटिल नियमों को शिथिल कर योजना का लाभ दिलवाने महापौर संजय पाण्डे ने विभागीय मंत्री अरुण साव को लिखा पत्र

जगदलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे के तहत आवास हेतु ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। जिसकी शुरुआत नवंबर 2024 में हुई थी। आज दिनांक तक लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (BLC) घटक अंतर्गत 109 लोगों को योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। योजना के दिशा निर्देशानुसार पात्रता हेतु आवेदक की स्वयं के नाम की भूमि जिसका क्षेत्रफल 2500 वर्ग फीट से कम हो एवं पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होना अनिवार्य है। रैपिड असेसमेंट सर्वे के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि बहुत से आवेदक जिनकी भूमि एक से अधिक परिवार के सदस्यों के नाम पर पंजीकृत है या 2500 वर्गफीट से अधिक भूमि है किंतु उनकी पारिवारिक आय कम है एवं कच्चे आवास में जीवन व्यापन कर रहे हैं। ऐसे आवेदकों को योजना का लाभ दिलाने एवं प्रधानमंत्री जी के सपने “हर गरीब को आवास” को पूरा करने हेतु महापौर संजय पांडे ने विभागीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र लिख कर मापदंडों को शिथिल करने की मांग की है। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को आवास योजना का लाभ दिलाया जा सके।

ज्ञात हो कि वर्ष 2016 में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई आवास योजना के तहत् नगर पालिक निगम जगदलपुर में 2036 आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 1811 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। अभी भी ज्यादा से ज्यादा ज़रूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुँचाने जनप्रतिनिधि कृत संकल्पित हैं। महापौर संजय पांडे जहाँ एक ओर विभागीय मंत्री से नियमों- मानदंडों को शिथिल करने की मांग कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर वे निगम अमले को भी हितग्राहियों की पहचान कर नियमतः योग्य ज़रूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुँचाने प्रेरित कर रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!