छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार : राजभवन में गूंजे शपथ मंत्र, तीन नए मंत्री बने साय सरकार का हिस्सा, गजेन्द्र यादव, गुरू खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ

राज्यपाल श्री डेका ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में सर्वश्री श्री गजेन्द्र यादव, श्री राजेश अग्रवाल, एवं गुरू खुशवंत साहेब को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





