छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

“वोट चोरी का झूठा नैरेटिव” चलाकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस – भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय 

कांग्रेस झूठे नैरेटिव से छत्तीसगढ़ को कर रही अशांत - भाजपा प्रवक्ता

भाजपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है – शिवनारायण पाण्डेय 

गांधी परिवार की यात्राओं में कांग्रेसियों की मजबूरी की हाजिरी – श्री पाण्डेय 

निर्वाचन आयोग पर हमला कांग्रेस की कुण्ठा, लोकतंत्र के लिए खतरा – भाजपा

इंडी गठबंधन सिर्फ अवसरवादी समझौता, सत्ता की भूख में कांग्रेस बेकाबू – शिवनारायण पाण्डेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की यात्राओं में कांग्रेसियों की उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती है, वरना उनकी सक्रियता पर सवाल खड़े हो जाते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि “जो लोग देश को स्वार्थ के लिए तोड़कर सत्ता में आए, वही आज यात्रा और त्याग की बातें कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पटना में आयोजित इंडी गठबंधन की बैठक केवल औपचारिक और अवसरवादी समझौता थी, जहां नेता अपने-अपने हित साधने के लिए समय-समय पर वैचारिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आते हैं।


देखें वीडियो..


श्री पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में “वोट चोरी” का झूठा नैरेटिव चलाकर जनता को गुमराह और प्रदेश को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के इस दोहरे चेहरे को पहचान चुकी है और सत्ता की खातिर बनाए गए गठबंधन देश और प्रदेश दोनों के लिए घातक हैं।

उन्होंने राहुल गांधी की बिहार रैली का उदाहरण देते हुए कहा कि भूपेश बघेल की मौजूदगी बताती है कि कांग्रेस उसी नैरेटिव को छत्तीसगढ़ में थोपने का प्रयास कर रही है। वहीं, संसद में फ्लेक्स लेकर कांग्रेस नेताओं का आचरण दर्शाता है कि सत्ता की लालसा में वे किस हद तक परेशान हैं।

निर्वाचन आयोग पर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि आयोग की वैधानिकता पर सवाल उठाना लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। भारत का निर्वाचन आयोग 1951-52 से अपनी विश्वसनीयता बनाए हुए है और लाखों कर्मचारियों की मेहनत से चुनाव प्रक्रिया संचालित करता है। आयोग को सत्ता से जोड़ना केवल कुण्ठा का परिणाम है और लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा भी।
पांडेय ने कहा कि झूठे नैरेटिव और अराजकता फैलाने की कोशिशों से जनता को सजग रहना होगा। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!