छत्तीसगढ़जगदलपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने शुक्रवार शाम नगर निगम कार्यालय से दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय तक जारी सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
लगभग 19 लाख रुपये की लागत से 530 मीटर लंबाई में हो रहे इस सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लेते हुए श्री देव ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर निगम कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता प्रवीण पोयाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!