अंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

जापान में छत्तीसगढ़ का निवेश आमंत्रण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो में खोला विकास का दरवाज़ा, जेट्रो संग निवेश संभावनाओं पर हुई गहन चर्चा

आईटी से स्वच्छ ऊर्जा तक – जापान में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं का रोडमैप प्रस्तुत

छत्तीसगढ़ बनेगा निवेश का हब, मुख्यमंत्री साय ने टोक्यो में दिया जेट्रो को आमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ अधिकारियों नाकाजो काज़ुया, एंडो युजी और हारा हारुनोबू से मुलाकात की। इस अवसर पर आईटी से स्वच्छ ऊर्जा तक जापान में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं का रोडमैप प्रस्तुत किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए अपार संभावनाओं वाला प्रदेश बताया। उन्होंने जेट्रो के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में निवेश कर विकास की साझेदारी का आमंत्रण भी दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!