छत्तीसगढ़नई दिल्ली

दिल्ली में सांसद महेश कश्यप एवं विधायक विनायक गोयल की बस्तर विकास पर केंद्रित बड़ी पहल, केंद्रीय मंत्रियों से हुई अहम मुलाक़ात

नई दिल्ली। बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाक़ात कर क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
सांसद कश्यप और विधायक गोयल ने सबसे पहले भारत सरकार के भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री श्री एच. डी. कुमारस्वामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, नवाचारों, रोजगार सृजन एवं विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इसके अलावा दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाक़ात की। बैठक में ऊर्जा क्षेत्र में चल रहे कार्यों, भविष्य की योजनाओं और छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार को लेकर सारगर्भित चर्चा की गई।
सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने कहा कि इन बैठकों से बस्तर और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक एवं ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!