छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभागसोशल

संभागीय माहरा समाज भवन में पहली बैठक सम्पन्न, समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

जगदलपुर। हाल ही में उद्घाटित संभागीय माहरा समाज भवन में पहली बार संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संभागीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए भवन से समाज की एकजुटता और गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी।
बैठक की शुरुआत में समाज पदाधिकारियों ने भवन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एव शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के युवा पदाधिकारी आकाश कश्यप ने कहा कि समाज की बैठक के लिए पूर्व में कोई निश्चित स्थान नहीं था, जिसके चलते काफी परेशानी होती थी। अब सामाजिक भवन होने से समाज की गतिविधियों और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके लिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन-प्रशासन को हृदय से धन्यवाद देते हैं।

बैठक में मुख्य रूप से संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल सहित विनय सोना, बिचेम पोंदी, संतोष, प्रकाश नागेश, फूल सिंह बघेल, भरत चालकी, भुवने, मंगलू राम, राजू मेहरा, राजेन्द्र बघेल, कन्या सोना, आकाश कश्यप, अमल बैस, डीकेश, गणेश नागवंशी, गोपाल नाग और संभाग एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!