छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

भाजपा ने 182 बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा – बाढ़ प्रभावितों की मदद व राहत कार्य निरंतर जारी

जगदलपुर। सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बास्तानार और तोकापाल ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित ग्रामीण परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। भाजपा जिला वेदप्रकाश पाण्डेय के साथ कार्यकर्ताओं के दल ने बास्तानार सामुदायिक भवन में 65 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी और तोकापाल सामुदायिक भवन में 117 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गयी। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित परिवारों की निरंतर मदद मुहैया करायी जा रही है। शासन स्तर पर व्यापक राहत इंतजाम किये गये हैं। भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा में राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों को बांटी जा रही है। ग्रामीण जनों से बात कर समस्याओं को दूर करने सतत् कार्य हो रहा है।

राहत सामग्री वितरण के दौरान योगेन्द्र पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी, विपिन मालवीय, बलदेव मण्डावी, महावती, नारायण ठाकुर, कमल ठाकुर, संतोष ठाकुर आदि मौजूद रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!