भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चित्रकोट विधानसभा का किया दौरा, उपचुनाव जीतने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

Ro. No. :- 13171/10

सीजीटाइम्स। 12 जुलाई 2019

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया व तोकापाल में सदस्यता अभियान की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव जीतने का आह्वान किया। श्री उसेंडी ने कहा कि कि चित्रकोट भाजपा का घर है और हमें उसे वापस लेना है। सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता क्षेत्र में घर घर पहुंचें।जीत का आशीर्वाद जनता भाजपा को ही देगी।
आज तोकापाल में आहुत बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ,भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ सुभाऊ कश्यप,सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक किरण देव,भाजपा जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप, लच्छू कश्यप आदि उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री उसेंडी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पूरी लगन और मेहनत से उपचुनाव में जीतने का लक्ष्य साध कर चले। विजय अवश्य हासिल होगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ को मजबूत करने में कार्यकर्ता जुट जाएं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 6 महीने के शासन में अपने गलत निर्णयों व झूठे वायदों से जनता से दूरी बढ़ा ली है।प्रदेश सरकार की कमियों को, वादा खिलाफी को जन-जन तक पहुंचाएं।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुभाउ कश्यप ने सदस्यता अभियान के जरिए लोगों के घर घर जाकर संपर्क करने कहा व आसन्न उपचुनाव में कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जोश भरा। किरणदेव ने सदस्यता अभियान को तेज करने व अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने कहा। भाजपा जिला अध्यक्ष बैदू राम कश्यप ने आरंभ में सभी का स्वागत किया व स्वागत भाषण में कार्यकर्ताओं से उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने कहा। बैठक में विद्या शरण तिवारी, समुंदसाय कच्छ, योगेंद्र पांडे, विनायक गोयल, रितेश जोशी, पंकज आचार्य, राजपाल कसेर,पिंटू साव, राजेश चौधरी सहित बड़़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!