छत्तीसगढ़राजनीति

नगर में सदस्यता अभियान को गति देने भाजपा की बैठक

सीजीटाइम्स। 12 जुलाई 2019

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 को जगदलपुर नगर में गति देने की दृष्टि से आज भाजपा जगदलपुर नगर की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। शक्ति केन्द्र प्रभारियों की बैठक में प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर पहुँच कर व्यापक जनसम्पर्क अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने की बात भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने कही। साथ ही सदस्यता अभियान के महत्व एवं सदस्यता अभियान के लिए तय दिशा निर्देशों की जानकारी उपस्थित जनों को दी गई । शक्ति केन्द्र प्रभारियों को सदस्यता पुस्तिकाओं का वितरण नगर सदस्यता अभियान सह प्रभारी नरसिंह राव द्वारा किया गया।

इस दौरान लक्ष्मी कश्यप, आलोक अवस्थी, आशुतोष पाल, आर्येन्द्र आर्य, संतोष त्रिपाठी, के के द्विवेदी, दन्तेश्वर नायडू, मनोहर दत्त तिवारी, शैलेश श्रीवास्तव, दिगम्बर राव, अभय दीक्षित, खेमसिंह देवांगन, अशोक यादव, राजपाल कसेर, राधा बघेल, सेजमणी बघेल, अतुल कौशल, प्रकाश झा, लोकेश राव, रूपेश जैन, आलेख तिवारी, सुरेश कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!