छत्तीसगढ़नक्सल

आईईडी ब्लास्ट में सर्चिंग पर निकले डीआरजी के 4 जवान घायल, घायलों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी, 1 हेडकांस्टेबल गंभीर

सुकमा। जिले से नक्सल वारदात की बड़ी खबर मिली है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर हमला कर दिया। आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के चार जवान घायल हो गए हैं। इन्हें मौके से सुरक्षित निकालने की प्रयास जारी है।

सुकमा एएसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डीआरजी के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच शनिवार की दोपहर केरलापाल के राबड़ीपारा के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया।

घटना के दौरान ब्लास्ट में घायल चार जवानों का नाम ज्ञानधर प्रधानी, फूलचंद बघेल, कमल मंडावी व बीरेंद्र नाग बताया जा रहा है।
जिसमें हेडकांस्टेबल ज्ञानधर प्रधानी के गंभीत रूप से घायल होने की खबर है।

एएसपी के मुताबिक ब्लास्ट की घटना में जख्मी हुए चारों जवानों को घटना स्थल से निकालने की तैयारी चल रही है। सुकमा लाने के बाद इन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा। बताया गया है कि जवान फुलबगडी़ थाना से पैदल ही सर्चिंग पर निकले थे, इसी दौरान नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!