छत्तीसगढ़नक्सल

सुकमा बम ब्लास्ट में घायल जवानों में से एक हुए शहीद, ‘ज्ञानचंद प्रधानी’ हुए शहीद, घायल 3 जवानों को लाया गया सुकमा

सुकमा। जिले से नक्सल वारदात के बाद एक जवान के शहीद होने की खबर है। यहां सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर हमला कर दिया था। आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के चार जवान घायल हो गये थे। जिनमें से एक जवान के शहीद होने की खबर मिल रही है। शहीद जवान का नाम ‘ज्ञानचंद प्रधानी’ बताया जा रहा है। बाकि तीन जवानों को सुकमा लाया जा चुका है।

डीआरजी के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच शनिवार की दोपहर केरलापाल के राबड़ीपारा के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। घटना के दौरान ब्लास्ट में घायल चार जवानों का नाम फूलचंद बघेल, कमल मंडावी व बीरेंद्र नाग बताया जा रहा है,
जिसमें हेडकांस्टेबल ज्ञानधर प्रधानी के गंभीर रूप से घायल होने की वजह से शहीद होने की पुष्टि आईजी विवेकानंद सिन्हा ने की।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!