कोलकाता के तारातला में बड़ा हादसा, पुल गिरने से कई लोगों के दबने की आशंका, मलबे में दबने से अब तक एक की मौत

Ro. No. :- 13171/10

कोलकाता। कोलकाता के तारातला से बड़ी खबर आ रही है। पुल का हिस्सा गिरने से कई लोगों की मौत हुई है व कईयों के दबने की आशंका है। घटना के दौरान कई वाहन भी मलबे में दबे हुए हैं। मलबा निकालने का कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से पुल मरम्मत का कार्य चल रहा था। बेहाला-इकबालपुर को जोड़ता है यह पुल। पुल के बीचों बीच का हिस्सा गिरा। चश्मदीद के अनुसार 8-10 लोगों के दबने की आशंका है। पुल के नीचे रेलवे ट्रेक था, जहां से लोकल ट्रेन गुजरती है। 60 साल पुराना यह पुल बेहाला को जोडता है। अब तक मलबे में दबे एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

कोलकाता पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है व सेना की टीम को भी मदद के लिए मौके पर बुलाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जांच का आदेश जारी किया व रिपोर्ट की मांग की है।

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!