जगदलपुरराजनीति

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दुबे ने लिया ‘एकात्म मानववाद’ का संकल्प, कहा- ‘भाजपा ही विकल्प’

जगदलपुर। राजनीतिक सरगर्मी के बीच कांग्रेस के विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष संकल्प दुबे आज भाजपा में शामिल हुए। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दुबे ने विधिवत् रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में विधायक संतोष बाफना, भाजपा अध्यक्ष बैदू राम कश्यप, प्रदेश महामंत्री सुभाऊराम कश्यप, किरण देव, शेषनारायण तिवारी, योगेंद्र पांडे, सजंय पांडे, जविता मंडावी, विद्याशरण तिवारी, राजेन्द्र बाजपेयी, संग्राम सिंह व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संकल्प ने भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर दुबे को भाजपा प्रवेश कराया। ज्ञात हो कि संकल्प दुबे पेशे से अधिवक्ता हैं, वे पूर्व में कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं।

आगामी विधानसभा के पूर्व ही राजनीतिक दल-बदल का सिलसिला चरम पर है। दुबे ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर हाल में ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था। संकल्प दुबे ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस की राह को और मुश्किल में डाल दिया है।

इस दौरान मीड़िया से चर्चा करते हुए संकल्प दुबे ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ परिवारवाद की राह पर कार्य कर रही है, जहाँ कार्यकर्ताओं की कोई पूछ-परख नहीं। इसलिए उन्होंने भाजपा प्रवेश का निर्णय लिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!