
सदस्यता विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन पर बनी रणनीति
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नगर मंडल पश्चिम के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार अभियान, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने और प्रत्येक बूथ तक संगठन की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनहित के कार्यों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठनहित में निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष प्रकाश झा, उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक एवं योगेश शुक्ला, महामंत्री संजय चंद्राकर एवं अतुल सिन्हा, कोषाध्यक्ष आशा साहू, नगर मंत्री सूर्य भूषण सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष बबला यादव, रितेश सिंह, घनश्याम, शंभू ठाकुर एवं सरोज ठाकुर, महामंत्री उमेश यादव एवं बलराम विश्वकर्मा, नगर मंत्री घनश्याम गुरु, महेश सिंह ठाकुर तथा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम ठाकुर उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





