छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

प्रकृति संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव, हर नागरिक पौधरोपण का संकल्प ले – जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप

जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने भानपुरी में ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ कर निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

जगदलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में भानपुरी में ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि प्रकृति की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक-एक पौधा लगाकर और उसका संरक्षण कर हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं हरित भविष्य दे सकते हैं। आइए, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।
यह पहल लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करने और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जनपद पंचायत सदस्य श्री गौरव कश्यप, पंचायत सदस्य श्री रायधर दीवान, भाजपा जिला महामंत्री श्री ख़ितेश कश्यप, भाजपा मंडल भानपुरी के महामंत्री श्री तुलसू कश्यप, भाजपा मंडल भानपुरी युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश कश्यप, भाजपा मंडल भानपुरी अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री हीरालाल कश्यप, डीएफओ श्री उत्तम कुमार गुप्ता एवं एसडीओ श्री आई.पी. बंजारे सहित जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!