छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

किराना दुकानों के निरीक्षण की कड़ी में पहली सराहनीय कार्यवाही, “श्रीजी ड्राई फ्रूट” पर लगा पांच हजार रुपए का जुर्माना

जगदलपुर। नापतौल विभाग द्वारा नयापारा स्थित “श्रीजी ड्राई फ्रूट” पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। विभाग के निरीक्षक आर एस सोरी ने बताया कि कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर दुकानों में निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शहर के किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नयापारा स्थित श्रीजी ड्राई फ्रुट में सुखे मेवे पैकेट में रखे गए थे, किन्तु इन पैकेट में पैकिंग तिथि और मूल्य अंकित नहीं था। इसलिए संबंधित फर्म के विरुद्ध पैकेट बंद वस्तुएं नियम के तहत पांच हजार रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। इस दौरान जगदलपुर के नायब तहसीलदार जीवेश सोरी भी मौजूद थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!