छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

केदार कश्यप आए पत्रकारों के समर्थन में, कहा कांग्रेस शासन में पूरे प्रदेश में चल रहा गुंडाराज

जगदलपुर। कांकेर में पत्रकारों पर हुए हमले पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने खुलकर कलमकारों का समर्थन करते हुवे कहा है कि छतीसगढ़ में वर्तमान कांग्रेस शासन में पूरे प्रदेश में गुंडाराज और माफियाराज चल रहा है। कांग्रेसी अपनी कारगुजारियों को छिपाने अब पत्रकारों पर हमला कर रहे हैं। हमारे देश में मीडिया को चौथा स्तंभ का सम्मानित दर्जा प्राप्त है। जिस तरह कांग्रेसी और कांग्रेस संरक्षण प्राप्त गुंडे , रेत माफिया खुलकर पुलिस थाना के सामने पत्रकारों पर खुलेआम हमला करने का दुःसाहस कर रहे हैं वह लोकतंत्र की आजादी का सीधा उलंघन है। पत्रकार कांग्रेसियों के अवैध धंधों की पोल खोल रहे हैं जिससे ये लोग मारपीट में उतारू हो गए हैं। श्री कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में हिंसा का माहौल निर्मित हो रहा है और लगातार पत्रकारों पर कहीं न कहीं झूठे मामले दर्ज कर पत्रकारों के लिखने की आजादी पर रोक लगाने और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है जो बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी काईवाई होनी चाहिए। और पत्रकारों को उचित न्याय मिलना चाहिए। पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मीडियाकर्मियों को कार्य करने हेतु सुरक्षा देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है लेकिन उन्हीं के कार्यकर्ता गुंडे बन कर छत्तीसगढ़ में भय का माहौल बना रहे हैं। जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!