छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में माओवादी मिलिशिया सेक्शन कमांडर हुआ ढेर

बीजापुर। पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक माओवादी को बीजापुर पुलिस ने मार गिराया है। मारा गया माओवादी मिलिशिया सेक्शन कमांडर अर्जुन बताया जा रहा है। घटनास्थल से मारे गए माओवादी के शव के साथ हथियार, पिट्ठू और दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर, मिरतुर और भैरमगढ़ में थानाक्षेत्र में हुए कई माओवादी वारदातों में शामिल था मारा गया माओवादी, साथ ही 2 दिन पहले ग्रामीण की हत्या मामले में भी शामिल था। मिरतुर थानाक्षेत्र के हकवा के जंगलों में डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड हुई। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!