क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते 04 वाहनों पर खनिज विभाग की कार्रवाई

जगदलपुर। प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा 5 दिसम्बर को जिले के टिकनपाल क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 04 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें टिप्पर क्रमांक सीजी 17 के पी 2403, टिप्पर क्रमांक सीजी 04 एल एक्स 4842, टिप्पर क्रमांक सीजी 04 एच एन 5348, टिप्पर क्रमांक सीजी 27 जी 0108 में चूनापत्थर के अवैध परिवहन करते पाया गया। खनिज विभाग द्वारा सभी वाहनों को खनिज के साथ जप्त कर लिया गया है। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!