
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष के तौर पर सुरेश गुप्ता को नई जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने तीन मंडल अध्यक्षो की घोषणा की इनमें जगदलपुर मंडल में सुरेश गुप्ता, लोहंडीगुड़ा मंडल अध्यक्ष के तौर पर नरसिंह ठाकुर और दरभा मंडल अध्यक्ष के तौर पर फूलसिंह सेठिया की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि सुरेश गुप्ता पूर्व पार्षद भी रह चुके है और शहर की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





